Home Breaking News प्रेम प्रसंग : प्रेमी में किया प्रेमिका और उसके भाई की हत्या…जानिए मामला
Breaking NewsTop Newsराज्य

प्रेम प्रसंग : प्रेमी में किया प्रेमिका और उसके भाई की हत्या…जानिए मामला

Share
Share

DESK : रांची में प्रेमिका और उसके भाई की हत्या के आरोप में 19 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया, लड़की (17) और उसके भाई (14) की कथित तौर पर आरोपी अर्पित अर्नव ने 18 जून को तड़के पंद्रा इलाके के ओझा मार्केट में उनके घर पर हत्या कर दी थी।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अर्पित ने कथित तौर पर लड़की की मां को तीन-चार बार चाकू मारा और चाकू टूटने के बाद उसने पास में पड़े हथौड़े से उनके ऊपर वार किया। पुलिस ने कहा कि मां का फिलहाल एक अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि लड़की और उसके भाई की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अर्पित लड़की से प्रेम करता था, लेकिन उसका परिवार इसके खिलाफ था। पुलिस अधीक्षक (रांची शहर) अंशुमान कुमार ने कहा, ”उस रात करीब साढ़े तीन बजे अर्पित लड़की के घर गया था। लड़की की मां की नींद खुलने पर उन्होंने बच्चों को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर अर्पित को पीटना शुरू कर दिया।

[ads2]
भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

आरोपी ने लड़की की मां पर तीन-चार बार चाकू से वार किया। चाकू टूटते ही उसने एक हथौड़ा लिया जो वहां फ्रिज के ऊपर रखा था और उनके सिर पर मारा।” उन्होंने बताया कि चीख-पुकार सुनकर लड़की का भाई वहां पहुंचा तो अर्पित ने उसे भी हथौड़े से मारा और जब लड़की ने उसे रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसके सिर पर हथौड़े से वार किया और वह नीचे गिर गई। पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी घर से फरार हो गया था। पुलिस ने कहा कि उसे रविवार को गिरफ्तार किया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

स्टाइल, संघर्ष और सच्चाई की मिसाल थी शेफाली जरीवाला

स्टाइल, संघर्ष और सच्चाई की मिसाल थी शेफाली जरीवाला मुंबई – शेफाली...

पूर्वोत्तर का विकास विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण का केन्द्र बिन्दु – केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने पूर्वोत्तर में खनिज और कोयला क्षेत्र...

नाबालिक युवती आत्महत्या करने के मामले में मनचला युवक गिरफ्तार

30 वर्षीय आरोपित युवक तलवंडी साबो में करता है दूध की डेयरी...