Home Top News इंसानियत की सारी हदे पार ,15 साल की लड़की का 17 लोगों ने 5 महीने तक किया रेप
Top Newsआंध्र प्रदेश

इंसानियत की सारी हदे पार ,15 साल की लड़की का 17 लोगों ने 5 महीने तक किया रेप

Share
Share

कर्नाटक। चिक्कमंगलुरु जिले में मानवता और रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मासूम का एक नहीं बल्कि कई लोगों ने महीनों तक रेप किया। उसे इस दलदल में धकेलने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका रिश्तेदार ही था। पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई और गिरफ्तारी का सिलसिला शुरू हुआ।

पांच महीने तक 15 साल की एक लड़की का यौन शोषण करने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि नौ अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शृंगेरी पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें लड़की की एक रिश्तेदार भी शामिल है, जिसने उसे वेश्यावृत्ति में धकेल दिया था। अधिकारी ने बताया, ‘हमने उसकी रिश्तेदार (चिक्कम्मा) सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसने उसे वेश्यावृत्ति में धकेल दिया था। लड़की का यौन शोषण करने वाले नौ अन्य लोगों की तलाश जारी है।’

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

स्टाइल, संघर्ष और सच्चाई की मिसाल थी शेफाली जरीवाला

स्टाइल, संघर्ष और सच्चाई की मिसाल थी शेफाली जरीवाला मुंबई – शेफाली...

वेव सीरीज हारु का ट्रेलर आउट कर दिया गया

मुंबई -वेव सीरीज हारु का ट्रेलर आउट कर दिया गया है ।...

आँचल की पूरी दुनिया उनके पति और बेटे से है

मुंबई – कैमरे की लाइमलाइट से परे असली रौशनी इन्हीं दो मुस्कुराहटों...

फोटोग्राफर एसोशिएशन के द्वारा बच्चों को मुफ्त पुस्तक वितरण किया गया।

मुंबई -फोटोग्राफर एसोशिएशन के द्वारा बच्चों को मुफ्त पुस्तक वितरण किया गया।...