Home Breaking News जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद, कहा-संसद में पास होना चाहिए जनसंख्या नियंत्रण कानून
Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशधर्मराज्य

जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद, कहा-संसद में पास होना चाहिए जनसंख्या नियंत्रण कानून

Share
Share

जूना अखाड़ा महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज ने पत्रकार वार्ता में कहा बढ़ती जनसंख्या देश की प्रमुख समस्या है। इसके नियंत्रण के लिए कानून बनने में देरी संदेह पैदा कर रही है। जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून प्रदेश सरकार पर छोड़ने के बजाए संसद में पास होना चाहिए। यतींद्रानंद महाराज लखनऊ से एक निजी कार्यक्रम के तहत जनपद में आए हुए थे। उन्होंने कहा देश के हित के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाया जाए उसके दायरे में सभी धर्म के लोगों को रखा जाए। उन्होंने कहा कि बेवजह की देरी ठीक नहीं।

[ads1]

राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने बाला जी मंदिर को अधिग्रहीत करने की घोषणा की है जबकि अभी कुछ दिन पूर्व ही वहां के महाराज जी की मृत्यु हुई। उनकी चिता की आग ठंडी भी नहीं हुई और कांग्रेस ने यह कदम उठाया है। कांग्रेस का यह कदम उसके ताबूत की आखिरी कील साबित होगी। उन्होंने कहा कि किसी का जीवन पूरा होने वाला होता है तो वह अच्छा काम करता है। कांग्रेस को चाहिए जाते जाते कुछ अच्छा कर दे, जिससे उसका नाम हो। मतांतरण के प्रश्न पर उन्होंने कहा यह गंभीर समस्या है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में यह तेजी से चल रहा है। मतांतरण को रोकने के लिए सरकार को कड़ा कानून बनाना होगा। जितने भी मदरसे संचालित हो रहे हैं उन पर सरकार का नियंत्रण जरूरी है

[ads2]

मदरसों का संचालन जिला शिक्षा अधिकारी के नियंत्रण में होना चाहिए। महाराष्ट्र के पालघर में जूना अखाड़े के दो साधुओं की हत्या मामले में कहा जहां जहां कांग्रेस की सरकार है वहां हिंदुओं व साधु संतों का जीवन संकट में है। महाराष्ट्र की सरकार भी कांग्रेस के नियंत्रण में है इसलिए वहां ऐसा हुआ है। हम लोगों ने दोषियों को सजा मिले इसके लिए काफी प्रयास किए। अभी लड़ाई लड़ रहे हैं। जब तक दोषियों को सजा नहीं मिल जाती तब तक जारी रहेगी

[ads3]

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

स्टाइल, संघर्ष और सच्चाई की मिसाल थी शेफाली जरीवाला

स्टाइल, संघर्ष और सच्चाई की मिसाल थी शेफाली जरीवाला मुंबई – शेफाली...

पूर्वोत्तर का विकास विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण का केन्द्र बिन्दु – केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने पूर्वोत्तर में खनिज और कोयला क्षेत्र...

नाबालिक युवती आत्महत्या करने के मामले में मनचला युवक गिरफ्तार

30 वर्षीय आरोपित युवक तलवंडी साबो में करता है दूध की डेयरी...