Home Breaking News 24 गोलियां शरीर के पार-सिर की हड्डी में भी बुलेट,सिद्धू मूसेवाला की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलासे
Breaking NewsTop Newsजुर्मराज्य

24 गोलियां शरीर के पार-सिर की हड्डी में भी बुलेट,सिद्धू मूसेवाला की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलासे

Share
Share

DESK : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की डेडबॉडी का पांच डॉक्टर्स के पैनल ने पोस्टमार्टम पूरा कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनके शरीर पर करीब दो दर्जन चोट के निशान मिले हैं, जो कि गोली लगने की वजह से हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि ज्यादा खून बहने से उनकी मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक, मूसेवाला के अंदरूनी अंगों में चोट के निशान थे और उनकी खोपड़ी में भी एक गोली लगी थी। मालूम हो कि मानसा जिले के जवाहरके गांव में रविवार को मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मूसेवाला की बॉडी से लिए गए सैंपल्स जांच के लिए भेजे गए हैं। पोस्टमार्टम के नतीजों को अब तक पुलिस के साथ साझा नहीं किया गया है। इस बीच, अधिकारियों ने कहा कि मूसेवाला की हत्या के सभी संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश जारी है। पंजाब पुलिस ने उनकी हत्या में शामिल एक संदिग्ध को सोमवार को हिरासत में लिया।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उत्तराखंड के देहरादून में राज्य पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की मदद से कुल 6 लोगों को पकड़ा गया। हिरासत में लिए गए 6 लोगों में से एक लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य होने का संदेह है, जिसके बारे में कहा जाता है कि वह सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन लोगों को शिमला बाईपास रोड से हिरासत में लिया गया और पूछताछ के लिए पंजाब ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि ये सभी उत्तराखंड के चमोली जिले में हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे जा रहे थे। पंजाब पुलिस अब यह पता लगाएगी कि गायक की हत्या में इनकी क्या भूमिका थी।

[ads3]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए शुरू किए गए प्रयासों के साथ ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज में नजर आने वाले उन लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है, जिन्होंने रविवार को मानसा के एक ढाबे में खाना खाया था। ये सीसीटीवी फुटेज उसी ढाबे की है। सूत्रों ने बताया कि सोशल मीडिया पर भी एक अन्य सीसीटीवी फुटेज सामने आयी है, जिसमें दिख रहा है कि मूसेवाला पर हमले से पहले उनके वाहन का पीछा किया जा रहा था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

स्टाइल, संघर्ष और सच्चाई की मिसाल थी शेफाली जरीवाला

स्टाइल, संघर्ष और सच्चाई की मिसाल थी शेफाली जरीवाला मुंबई – शेफाली...

पूर्वोत्तर का विकास विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण का केन्द्र बिन्दु – केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने पूर्वोत्तर में खनिज और कोयला क्षेत्र...

नाबालिक युवती आत्महत्या करने के मामले में मनचला युवक गिरफ्तार

30 वर्षीय आरोपित युवक तलवंडी साबो में करता है दूध की डेयरी...