Home Breaking News मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी, 50 KM/HR की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं…
Breaking NewsTop Newsराज्य

मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी, 50 KM/HR की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं…

Share
Share

DESK : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किए जाने के बाद मंगलवार को सुबह मुंबई और उसके उपनगरों में तेज हवाएं चलने के साथ ही भीषण बारिश हुई। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहर में कहीं भी भारी जलजमाव की कोई खबर नहीं है। एक नगर निकाय अधिकारी ने बताया कि मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे गलियारे पर लोकल ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं। उन्होंने बताया कि ‘बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट’ (बेस्ट) की बस सेवाओं के मार्ग में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। कुछ दिन तक हल्की बारिश होने के बाद सोमवार रात से महानगर में एक बार फिर भारी बारिश शुरू हुई।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

शहर और उपनगरों में मंगलवार को सुबह से लगातार बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शहर और उपनगरों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश होने और कुछ स्थानों पर बेहद भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आईएमडी ने मुंबई में भारी से बेहद भारी बारिश होने का अनुमान लगाते हुए सोमवार को ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया था।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में दक्षिण मुंबई में औसतन 42.42 मिमी बारिश हुई, जबकि पूर्वी तथा पश्चिमी उपनगरों में क्रमश: 63.90 मिमी और 52.43 मिमी बारिश दर्ज की गई। आईएमडी मौसम की चेतावनियों के लिए चार रंग के अलर्ट जारी करता है। ये अलर्ट क्रमश: ‘ग्रीन अलर्ट’ (कोई कार्रवाई की आवश्यकता नहीं), ‘येलो अलर्ट’ (स्थिति पर नजर रखें), ‘ऑरेंज अलर्ट’ (स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें) और ‘रेड अलर्ट’ (स्थिति से निपटने लिए कदम उठाएं) हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

स्टाइल, संघर्ष और सच्चाई की मिसाल थी शेफाली जरीवाला

स्टाइल, संघर्ष और सच्चाई की मिसाल थी शेफाली जरीवाला मुंबई – शेफाली...

पूर्वोत्तर का विकास विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण का केन्द्र बिन्दु – केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने पूर्वोत्तर में खनिज और कोयला क्षेत्र...

नाबालिक युवती आत्महत्या करने के मामले में मनचला युवक गिरफ्तार

30 वर्षीय आरोपित युवक तलवंडी साबो में करता है दूध की डेयरी...