Home उत्तर प्रदेश Auraiya News: किशोरी की हत्या कर शव बाजरे के खेत में फेंका…गांव में सनसनी का मौहोल
उत्तर प्रदेशराज्य

Auraiya News: किशोरी की हत्या कर शव बाजरे के खेत में फेंका…गांव में सनसनी का मौहोल

Share
Share

औरैया, आर्या संवाददाताअमित शुक्ला। दिबियापुर के एक गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक किशोरी की हत्या कर शव बाजरे के खेत में फेंक दिया गया। सोमवार की सुबह शव पड़ा देखकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गई। शरीर पर चोट के निशान थे और हाथ व चेहरे पर खरोंच देखकर लोगों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। गांव पहुंचे एसपी और सीओ ने घटना की पड़ताल की और ग्रामीणों से पूछताछ की। पिता ने नित्य क्रिया के लिए घर से निकली बेटी की हत्या और दरिंदगी की बात कही।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि 17 वर्षीय बेटी नित्य क्रिया के लिए घर से निकली थी। सुबह ग्रामीणों ने उसका शव गांव के बाहर बाजरे के खेत में पड़ा होने की जानकारी दी। इसपर वह भी ग्रामीणों के साथ पहुंच गए। ग्रामीणों की मानें तो शरीर पर चोंट के निशान और चेहरे पर खरोंच दुष्कर्म के बाद हत्या की गवाही दे रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स भी गांव पहुंच गया।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पुलिस अधीक्षक चारू निगम और क्षेत्राधिकारी सदर सुरेंद्र नाथ यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे, जहां ग्रामीणों की भीड़ लगी थी और शव के पास बुजुर्ग पिता रो रहा था। एसपी ने पिता को उठाकर ढांढस बंधाया और पूछताछ की। फाेरेंसिक टीम ने भी साक्ष्यों को जुटाने का प्रयास किया। पूछताछ में ग्रामीणों ने दुष्कर्म बाद हत्या कर शव को बाजरा के खेत में फेंकने की आशंका जताई। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त रहा।

[ads3]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। बिना साक्ष्य के कुछ कहना जल्दबाजी होगी। अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल का कहना है कि जल्द ही राजफाश किया जाए किया जाएगा.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पूर्वोत्तर का विकास विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण का केन्द्र बिन्दु – केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने पूर्वोत्तर में खनिज और कोयला क्षेत्र...

नाबालिक युवती आत्महत्या करने के मामले में मनचला युवक गिरफ्तार

30 वर्षीय आरोपित युवक तलवंडी साबो में करता है दूध की डेयरी...