Home Top News पुडुचेरी में कांग्रेस को लगे झटके का तमिलनाडु पर पड़ सकता है असर, समीकरण साधने की कोशिश करेगी भाजपा
Top Newsपुडुचेरीराज्यराष्ट्रीय न्यूज

पुडुचेरी में कांग्रेस को लगे झटके का तमिलनाडु पर पड़ सकता है असर, समीकरण साधने की कोशिश करेगी भाजपा

Share
Share

विधानसभा चुनावों के ठीक पहले पुडुचेरी में कांग्रेस सरकार के पतन से भाजपा को वहां पर तो लाभ मिलने की स्थिति बनी ही है साथ ही तमिलनाडु में भी वह इसका फायदा उठाने की कोशिश करेगी। पुडुचेरी की राजनीति काफी हद तक तमिलनाडु से प्रभावित होती है और वहां पर द्रमुक और अन्नाद्रमुक का खासा प्रभाव है। इस घटनाक्रम से द्रमुक-कांग्रेस गठबंधन को झटका लगा है, जबकि अन्नाद्रमुक-भाजपा गठबंधन को राहत मिली है।

पुडुचेरी में जो स्थितियां हैं उसमें वहां पर राष्ट्रपति शासन लगना तय माना जा रहा है। ऐसे में वहां की उप राज्यपाल का प्रभार संभाल रही तेलंगाना की राज्यपाल तमिलसाई सुन्दरराजन की भूमिका अहम होगी। सुंदरराजन मूल रूप से तमिलनाडु की है और वह लोगों से सीधा संवाद कर भाजपा की मददगार हो सकती हैं। साथ ही तमिलनाडु के लिए भी एक संदेश दे सकती हैं।

भाजपा के एक प्रमुख नेता ने कहा है कि पुडुचेरी से से ज्यादा महत्वपूर्ण तमिलनाडु है। पुडुचेरी में जिस तरह कांग्रेस और द्रमुक का गठबंधन सरकार बचाने में असफल रहा है उससे तमिलनाडु के लोगों में भी इस गठबंधन को लेकर अविश्वास पैदा होगा। दूसरी तरफ सरकार विरोधी माहौल से जूझ रही अन्नाद्रमुक को इससे राहत मिलेगी, क्योंकि भाजपा भी अब उसके गठबंधन में शामिल है। इसलिए दोनों दल विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद कर सकते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

स्टाइल, संघर्ष और सच्चाई की मिसाल थी शेफाली जरीवाला

स्टाइल, संघर्ष और सच्चाई की मिसाल थी शेफाली जरीवाला मुंबई – शेफाली...

पूर्वोत्तर का विकास विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण का केन्द्र बिन्दु – केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने पूर्वोत्तर में खनिज और कोयला क्षेत्र...

नाबालिक युवती आत्महत्या करने के मामले में मनचला युवक गिरफ्तार

30 वर्षीय आरोपित युवक तलवंडी साबो में करता है दूध की डेयरी...